इस पेज पर
11 में से गाइड 3
अच्छा प्रॉम्प्ट लिखें
आपका प्रॉम्प्ट आपकी फ़िल्म का आइडिया है। स्टूडियो उसी से पूरी स्क्रिप्ट लिखता है, इसलिए आप जितना ज़्यादा बताएंगे, फ़िल्म उतनी ही उस तस्वीर के क़रीब आएगी जो आपने सोची थी।
बताएं कि यह किस बारे में है
अपनी फ़िल्म का वर्णन जितने चाहें उतने कम या ज़्यादा ब्योरे में करें। “टेम्स नदी पहले क्यों जम जाती थी, इस पर दो मिनट की एक फ़िल्म, आइस फ़ेयर की नज़र से” चलता है, और पूरा एक पेज भी चलता है, 20,000 अक्षरों तक। लंबे प्रॉम्प्ट के लिए, बॉक्स के कोने का बटन उसे पूरी विंडो में खोल देता है। जो आप छोड़ देते हैं, स्टूडियो उसे भर देता है।
लोगों और जगहों के नाम बताएं
अगर आपकी फ़िल्म में किरदार हैं, तो हर एक को एक नाम, एक उम्र और एक लुक दें: “मीना, 17 साल, पीले रेनकोट वाली एक बाइक कूरियर।” बताएं कि यह कहां और कब होता है।
बताएं कि क्या होता है
कहानी के लिए, उसे शुरुआत, बीच और अंत दें, या वे पल जो आप देखना चाहते हैं। डॉक्यूमेंट्री या एक्सप्लेनर के लिए, कवर करने वाले बिंदु क्रम से लिख दें। इसे लंबाई के हिसाब से रखें: एक मिनट में एक-दो पलों की जगह है, दस मिनट में कई अध्यायों की।
एहसास बताएं
बताएं कि उसका एहसास और लुक कैसा हो: “गर्म और शांत, शाम की रोशनी”, “तेज़ और मज़ेदार”, “पुरानी अख़बारी तस्वीर जैसा”। सेटअप में चुना गया जॉनर इसमें से बहुत कुछ आपके लिए कर देता है।
ज़रूरी शब्द ज्यों-के-त्यों लिखें
अगर कोई पंक्ति बोली जानी है या कोई टाइटल दिखना है, तो उसे उद्धरण चिह्नों में लिखें और बताएं कि कौन बोलता है: नैरेटर इन शब्दों पर ख़त्म करता है “हर नक़्शा थोड़ा झूठ बोलता है।”
ज़रूरत हो तो सटीक लंबाई मांगें
आपकी चुनी लंबाई एक दायरा है जिसके भीतर फ़िल्म रहने की कोशिश करती है। सटीक लंबाई मांगने के लिए, उसे अपने प्रॉम्प्ट में लिखें। अगर आपके प्रॉम्प्ट को चुनी हुई लंबाई से ज़्यादा या कम जगह चाहिए, तो शुरू करें आपसे पूछता है कि आप क्या चाहते हैं।


